फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard injured man working in field

तेंदुए ने अंजौली गांव में खेत में काम कर रहे व्यक्ति को किया घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Leopard injured man working in field
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के तल्ला सल्ट के ग्राम पंचायत अंजौली मल्ली में तेंदुए ने खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति को हमला कर घायल कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। इस घटना से गांव के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

अंजौनी मल्ली गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (47) पुत्र कुंवर सिंह बृहस्पतिवार सुबह 8:45 बजे घर से डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में मिर्च तोड़ रहे थे कि इसी बीच तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह के चिल्लाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया। तेंदुए ने सुरेंद्र सिंह के सिर पर पंजों से घाव कर रखे हैं। ग्रामीण घायल सुरेंद्र सिंह को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल ले गए। अस्पताल के डॉ. तनुज तोमर ने बताया तेंदुए ने सुरेंद्र सिंह के सिर पर नाखून लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इधर तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। ग्राम प्रधान बसंती देवी और ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने और वन कर्मियों की गश्त लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed