फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard in Maanila panic

मानिला में तेंदुए की दहशत

Mon, 30 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 30 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Leopard in Maanila panic

क्षेत्र के सकनाड़ा, बेसरबगड़, सैंणमानुर, छिड़ंगा गांवों में तेंदुए की दहशत बनी है। तेंदुआ एक पखवाड़े में इन गांवों में आठ मवेशियों को मार चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने, मारे गए मवेशियों का मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


सकनाड़ा, बेसरबगड़, सैंणमानुर गांवों की आबादी क्षेत्र में दिन में ही तेंदुआ दिखाई दे रहा है। शाम होते ही गांव में दहाड़ मारते घूम रहा है। तेंदुए ने जंगल से सकनाड़ा निवासी भोला सिंह की चार बकरियां, छिड़ंगा निवासी शंभू दत्त की बछिया, सैंणमानुर में हरीश सिंह की बछिया को मार दिया। तेंदुए की डर से लोगों का दिन में भी अकेले गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही ग्रामीण दहशत से घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


तेंदुए के डर से लोग जानवर चराने जंगल भी नहीं जा रहे हैं। बीडीसी सदस्य गणेश रावत, प्रधान महिपाल अस्वाल, सोनू तिवारी, जगत मनराल, इंद्र गोस्वामी आदि ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने को पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने मारे गए मवेशियों के पालकों को मुआवजा देने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed