फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard

चमड़खान में तेंदुए की दस्तक से फैली दहशत

Fri, 23 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमड़खान (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमड़खान (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 23 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
चमड़खान में तेंदुए की दस्तक से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई। सौनी, देवलीखेत, डौड़ाखाल, पंतगांव, चमड़खान आदि स्थानों पर अब तक वह 12 से अधिक मवेशियों को मार चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ कई बार आबादी क्षेत्र तक आ गया। दहशतजदा ग्रामीणों ने मवेशियों को जंगल भेजना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन


सिलोर घाटी में भी तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। अभिभावक बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से डर रहे हैं। पूर्व बीडीसी चंदन बिष्ट ने कहा कि वन विभाग को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। साथ ही जिन लोगों के मवेशियों को निवाला बनाया उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। इधर, जालली क्षेत्र के मासों, धमेड़ा आदि क्षेत्रों में भी तेंदुए की दस्तक से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र टम्टा ने बताया कि इस क्षेत्र में वह 12 से अधिक बकरियों को जंगल में ही मार चुका है। वन विभाग को अतिशीघ्र पिंजरा लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed