फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard enters Khatiyari village, caught by tranquilizing

खत्याड़ी गांव में तेंदुआ घुस आने से मचा हड़कंप, वन कर्मियों ने ट्रेंकुलाइज करके पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Leopard enters Khatiyari village, caught by tranquilizing
छत से बल्ली खींचने के लिए पंजा बाहर निकालता तेंदुआ। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर से लगे खत्याड़ी इलाके में बुधवार की सुबह एक तेंदुआ घुस आया। आबादी वाले इस इलाके में तेंदुआ घुस आने से लोगों में हड़कंप मच गया। वहां काफी संख्या में लोग जमा होने लगे। इस बीच तेंदुआ पास की झाड़ी में घुस गया। वन विभाग की टीम द्वारा हवाई फायर करने पर तेंदुआ भागकर गांव के खंडहर हो चुके मकान में घुस गया। बाद में वन विभाग की टीम ने दो बार ट्रेंकुलाइज करके किसी तरह तेंदुए को बेहोश करने में कामयाबी पाई और शाम को तेंदुए को पिंजरे में डालकर मृग विहार स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन

तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते हुए खत्याड़ी की ग्रामीण बस्ती में घुस आया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे लोगों ने तेंदुए को देखा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुए के बारे में जानकारी दी। कुछ देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच तेंदुआ झाड़ी में जा छिपा। तब तक काफी संख्या में लोग भी वहां जमा हो गए।
विज्ञापन

बाद में वन विभाग की टीम ने हवाई फायर किए। कुछ देर में तेंदुआ घबराकर झाड़ी से दौड़ता हुआ निकला और गांव में खंडहर हो चुके एक मकान के भीतर घुस गया। बाद में एसआई नवीन जोशी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बाद में वन कर्मियों ने खंडहर की छत का कुछ हिस्सा तोड़कर ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया लेकिन काफी देर बाद भी तेंदुआ बेहोश नहीं हुआ। उसके बाद उन्होंने दूसरी जगह पार्टिशन तोड़कर ट्रेंकुलाइज करने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रेंजर केवलानंद पांडे ने काफी सूझबूझ दिखाकर तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। इससे पहले डीएफओ केएस रावत और वन रेंजर संचिता वर्मा आदि भी मौके पर पहुंच गए थे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नर तेंदुआ करीब नौ साल का है। वन विभाग की टीम में हरीश सिंह बिष्ट, भुवन लाल, किशोर चंद्र, खजान मेहता आदि शामिल थे।

अल्मोड़ा के खत्याड़ी में झाड़ियों से भागकर खंडहर की ओर जाता तेंदुआ।

अल्मोड़ा के खत्याड़ी में झाड़ियों से भागकर खंडहर की ओर जाता तेंदुआ।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed