फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard entered the house and injured four people

तेंदुए ने घर में घुसकर चार लोगों को किया घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Leopard entered the house and injured four people
भिकियासैंण के गॉधीनगर मोहल्ले में तेंदुए के हमले में घायल लोग। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण के गांधीनगर मोहल्ले में रविवार रात तेंदुए ने एक घर में घुसकर चार लोगों को घायल कर दिया। इन लोगों ने किसी तरह जान बचाई। तेंदुए के हमले से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

गांधी नगर मोहल्ले में नूरजहां (60) पत्नी शाबिर हुसैन का पुत्र आरिश (20) रविवार रात करीब एक बजे लघु शंका के लिए बाहर आया। इसी दौरान छत पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। युवक चिल्लाते हुए अंदर भागा तो तेंदुआ भी घर में घुस गया। घर के लोगों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए का मुकाबला किया और इस दौरान तेंदुए ने आरिश, नूरजहां, असलम (27) और रिहाना (39) को पंजे मारकर घायल कर दिया। चारों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को कमरे से बाहर भगाया। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। सोमवार सुबह चारों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी है। सूचना पर एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार निशा रानी, रेंजर द्वाराहाट मदन लाल, फारेस्टर सीएस त्रिपाठी ने घायलों का हालचाल जाना। रेंजर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed