{"_id":"67096bc59527c195c309c961","slug":"leopard-entered-chaukhutiya-police-station-created-panic-almora-news-c-232-1-ksp1005-118640-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौखुटिया थाने में घुसा तेंदुआ, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौखुटिया थाने में घुसा तेंदुआ, मची खलबली
Fri, 11 Oct 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चौखुटिया। जिले में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात तेंदुआ चौखुटिया थाने के परिसर में घुस आया। काफी देर तक थाना परिसर में विचरण करता रहा लेकिन बाद में घूम-फिर कर चला गया। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए का यह विचरण कैद हो गया जो दिनभर आज चर्चा का विषय बना रहा। गनीमत यह रही कि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। बताया गया कि रात करीब 12:05 मिनट पर एक तेंदुआ थाना चौखुटिया परिसर में घुस गया। उसने थाना परिसर का चक्कर लगाया। उस समय कई पुलिस कर्मी थाने में तैनात थे। तेंदुआ काफी देर विचरण करने के बाद वापस लौट गया। थानाध्यक्ष सतीश चंद्र कापड़ी के अनुसार तेंदुए ने किसी को कोई हानि नहीं पहुंचाई। सीसीटीवी में कैद तेंदुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले की काफी चर्चा होती रही।
विज्ञापन