फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard cub entered inside the temple, imprisoned in a cage

Almora News: मंदिर के भीतर घुसा तेंदुए का बच्चा, पिंजरे में किया कैद

Tue, 09 May 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 09 May 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard cub entered inside the temple, imprisoned in a cage
हवालबाग ब्लॉक के पाखुंडा गांव में पिंजरे में कैद तेंदुए का बच्चा। संवाद
अल्मोड़ा। हवालबाग के पाखुड़ा गांव में तेंदुए का बच्चा मंदिर की धर्मशाला में घुस गया। पूजा के लिए मंदिर पहुंचे पूर्व सैनिक को देख तेंदुए का बच्चा गुर्राया, तब इस घटना का पता चला। पूर्व सैनिक की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पिंजरे में कैद किया। इस दौरान पूरे गांव में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पाखुड़ा गांव के पूर्व सैनिक अनिल गांव के पास मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे। जैसे ही उन्होंने मंदिर के भीतर प्रवेश किया तो वहां बनी धर्मशाला में पहले से मौजूद तेंदुए के बच्चे ने गुर्राना शुरू कर दिया। डर से पूर्व सैनिक गांव लौटे और उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने धर्मशाला के भीतर तेंदुए के बच्चे की सूचना वन विभाग तक पहुंचाई। तत्परता दिखाते हुए वन विभाग की टीम पिंजरे के साथ मौके पर पहुंची। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए के बच्चे को पिंजरे में कैद किया। इस दौरान ग्रामीण दहशत में रहे। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि उसकी उम्र करीब छह माह है जिसे जंगल में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed