फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   leopard came at khatyari village

अल्मोड़ा के पास खत्याड़ी में घुसा तेंदुआ, खंडहरनुमा मकान में छिपा, मचा हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
leopard came at khatyari village
अल्मोड़ा। नगर से लगे खत्याड़ी इलाके में बुधवार की सुबह एक तेंदुआ घुस आया। किसी ग्रामीण में तेंदुए को एक खंडहर में घुसते देखा। आबादी वाले इस इलाके में तेंदुआ घुस आने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुए के बारे में जानकारी दी। कुछ देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच तेंदुआ झाड़ी में जा छिपा। तब तक काफी संख्या में लोग भी वहां जमा हो गए। कुछ देर में तेंदुआ घबराकर झाड़ी से दौड़ता हुआ निकल आया और फिर से उसी खंडहर में घुस गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएफओ केएस रावत भी मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम ने खंडहर के एक हिस्से में जाल डाल दिया है और पीछे की तरफ के दरवाजे को चादर आदि से बंद कर रखा है। खंडहर हो चुका यह पुराना मकान कई कमरों का है जिससे तेंदुए को खोजना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed