फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   leopard attack on villager

धनखोली गांव में तेंदुए ने ग्रामीण पर बोला हमला, घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
leopard attack on villager
तेंदुए के हमले में घायल राजेंद्र कुमार। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती धनखोली गांव में तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है। शुक्रवार की रात शौच करने बाहर आए ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण बाहर आए तो तेंदुआ भाग गया। घायल राजेंद्र कुमार के हाथों और पेट पर तेंदुए ने पंजे के निशान गड़ाए हैं। यहां राजकीय अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

धनखोली गांव निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र स्व. खड़क राम शुक्रवार की रात 11 बजे शौच के लिए बाहर आए थे। उन्होंने बताया कि हाथ में टार्च थी। इसी बीच अचानक तेंदुआ उन पर झपट पड़ा। उन्होंने शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण बाहर आए, जिससे तेंदुआ भाग गया।
विज्ञापन

रात भर लहूलुहान हालत में राजेंद्र घर पर ही रहे। तड़के मजखाली स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद वह देर शाम यहां राजकीय अस्पताल लाए गए। दूसरी तरफ तेंदुए के आतंक को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक तेंदुए ने कई मवेशियों को निवाला बना लिया है। बार-बार वन विभाग से गुहार लगाने के बावजूद वहां पिंजरा नहीं लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed