फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Legislators arrived at the dharna site

असंवैधानिक ट्रस्ट को लेकर संघर्ष समिति का धरना जारी

Fri, 12 Aug 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 12 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Legislators arrived at the dharna site
विधायक पहुंचे धरनास्‍थल पर - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरि मंदिर की व्यवस्था पूर्व की तरह मंदिर समिति को सौंपने, असंवैधानिक ट्रस्ट की अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर दूनागिरि मंदिर सेवार्थ सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


आंदोलन स्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट ने पूरे मामले को लेकर डीएम से वार्ता की और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक पूरे प्रकरण की रिपोर्ट सार्वजनिक हो जानी चाहिए।
विज्ञापन


 दूनागिरि मंदिर ट्रस्ट की वैधता पर सवाल उठाते हुए सर्वदलीय संघर्ष समिति पिछले दो दिनों से बेमियादी धरने पर है। आरोप है 2003 में दूनगिरि मंदिर ट्रस्ट का निर्माण हुआ, लेकिन इसकी लीज डीड व्यक्तिगत करा दी गई। लोग मंदिर की व्यवस्थाओं को पूर्व की तरह मंदिर समिति को सौंपने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आंदोलन के समर्थन में क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट भी सामने आ गए हैं। उन्होंने आंदोलनकारियों से मामले की जानकारी ली और डीएम से फोन पर वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इधर संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे तहसील कार्यालय में प्रकरण की जांच के लिए ट्रस्ट अध्यक्ष सहित कर्मचारियों के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले धरना स्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह, पूर्व अध्यक्ष विनोद जोशी, किशोरी लाल, विधायक प्रतिनिधि जगत सिंह, सभासद भागीरथी देवी, डॉ. डीपी चौधरी, हेम रावत, आनंद बिष्ट, राम सिंह आदि थे।


द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरि सेवार्थ सर्वदलीय संघर्ष समिति के सफल संचालन के लिए कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसके लिए विनोद भट्ट अध्यक्ष, हिम्मत सिंह, प्रकाश अधिकारी उपाध्यक्ष, जगदीश रौतेला सचिव, लक्ष्मी लाल उपसचिव, डॉ. डीपी चौधरी कोषाध्यक्ष, जगदीश भट्ट, जीवन सिंह, महेंद्र मैनाली, हीरा सिंह, आनंद रावत सदस्य मनोनीत किए गए। जबकि कैलाश भट्ट को संरक्षक बनाया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed