फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leave the holidays, tourist upwelling expected

छुट्टियां ही छुट्टियां, पर्यटक उमड़ने की उम्मीद

Sat, 17 Oct 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Sat, 17 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन

अक्तूबर-नवंबर का ऑटम सीजन शुरू हो चुका है। इस बीच 21 अक्तूबर से पांच दिन की लगातार छुट्टियां हैं। इसलिए दशहरा से लेकर दीपावली तक अल्मोड़ा, कौसानी, रानीखेत, बिनसर सहित अन्य पर्यटन स्थलों में काफी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद  है।

विज्ञापन


ज्यादातर होटलों में 20 अक्तूबर से आगे दीपावली तक के लिए कमरे बुक हो गए हैं। उधर कुमाऊं मंडल विकास निगम ने भी पहाड़ के सभी होटलों को दुरुस्त  कर दिया है।
विज्ञापन


अक्तूबर-नवंबर में काफी संख्या में पर्यटक पहाड़ घूमने पहुंचते हैं। इन दिनों पहाड़ में तमाम स्थानों से हिमालय का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखाई पड़ता है।

इन दिनों हिमालय को निहारने के लिए खास तौर पर बंगाल क्षेत्र से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा, कौसानी, रानीखेत, बिनसर, चौकोड़ी आदि स्थानों पर स्थित होटलों में पर्यटकों की अच्छी बुकिंग आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में 21 अक्तूबर से आगे कई दिनों तक छुट्टियां हैं। इसे देखते हुए दिल्ली आदि स्थानों से भी काफी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। 

उधर रानीखेत में होटल  एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल का कहना है कि पिछले वर्ष नवरात्रों में बंगाली पर्यटकों के चलते होटल पैक थे, लेकिन इस बार अभी तक अपेक्षाकृत पर्यटक कम आए हैं।


उन्होंने बताया कि बंगाल में भी छुट्टियां सीमित कर दी गई हैं। जिसका असर दिखाई दे रहा है। हालांकि बंगाली पर्यटकों का आना शुरू हो गया है।

पर्यटन व्यवसायियों को उम्मीद है कि नवंबर से पर्यटक बढ़ेगा, तब गुजरात के  पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। उधर ऑटम सीजन को देखते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने भी अपने पर्यटक आवास गृहों को दुरुस्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed