फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   leapord did not struck in pirjra

पिंजरे में नहीं फंसा तेंदुआ

Mon, 19 Jan 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो/ जैंती/अल्मोड़ा
ब्यूरो/ जैंती/अल्मोड़ा Updated Mon, 19 Jan 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
leapord did not struck in pirjra
जैंती तहसील के पितना गांव में शुक्रवार सायं तेंदुए द्वारा एक तीन वर्षीयबच्चे को निवाला बनाने के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। गांव में वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए हैं लेकिन तेंदुआ पिजरों के आसपास नहीं फटक रहा है। रात में गांव के ही समीप तेंदुए की गुर्राने की आवाज सुनाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुए को भगाने के लिए रात में वन कर्मियों ने एक राउंड हवाई फायर भी की।
विज्ञापन

तेंदुए द्वारा एक बच्चे को उठा ले जाने के बाद पितना समेत आसपास के टिकर चुपड़ा, धारीगाड़, जेई सिमैला, फटक्वालडुंगरा, द्योली, बसंतपुर आदि गांवों में दहशत का माहौल है। शाम होते ही तेंदुए के भय से लोग घरों में दुबक जा रहे है। इन गांवों के अधिकांश बच्चे जंगलों के रास्ते स्कूल को जाते हैं। तेंदुए के आतंक के कारण बच्चों की जान को भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम को गांव के समीप ही तेंदुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में दो पिंजरे लगाए गए हैं। एक पिंजरा वहां पर लगाया गया है जहां पर तेंदुआ बच्चे के शव को नोच रहा था। दूसरा पिंजरा गांव के एक गधेरे के पास लगाया गया है लेकिन तेंदुआ पिंजरे के आसपास नहीं फटक रहा है। वन कर्मियों की टीम गांव में डेरा जमाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पितना गांव निवासी बसंती देवी ने बताया कि तेंदुए के भय से महिलाएं चारा और लकड़ी लेने जंगल नहीं जा रही हैं। पहले भी तेंदुआ क्षेत्र में कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। इधर डीएफओ रमेश चंद्रा ने बताया कि शनिवार रात तेंदुआ गांव के समीप गुर्रा रहा था। वन कर्मियों ने उसे भगाने के लिए एक राउंड हवाई फायर भी किया।  मृतक बच्चे के परिवार को विभाग द्वारा देय तीन लाख रुपए की सहायता स्वीकृत कर दी गई है। सोमवार को यह धनराशि दे दी

जैंती। पितना गांव में तीन वर्षीय बालक प्रमोद उर्फ लक्की की मौत पर कई लोगों ने दु:ख जताया है।

 विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के अलावा मल्ला सालम के जिला पंचायत सदस्य नंदन राम आर्या, तल्ला सालम जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल, ब्लाक प्रमुख कमला आर्या, पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र मेर, श्याम नारायण पांडे, रमेश बहुगुणा, त्रिलोक रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा, दीपक फर्त्याल, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, सुभाष पांडे आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed