{"_id":"588635514f1c1b224ccf3dd6","slug":"leadership-necessary-for-the-prosperity-of-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की समृद्धि के लिए कुशल नेतृत्व जरूरी : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की समृद्धि के लिए कुशल नेतृत्व जरूरी : शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में नेता जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी बीडी शर्मा ने नेता जी के जीवन संघर्ष को प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि समाज की समृद्धि के लिए कुशल नेतृत्व का होना जरूरी है। सभी से नेता जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मालूम हो कि सुभाष विचार मंच की ओर से हर साल यहां सुभाष चौक पर नेता जी की जयंती मनाई जाती है। पूर्व में इस अवसर पर क्रास कंट्री का आयोजन होता था, लेकिन इस बार क्रास कंट्री नहीं हुई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने युवा पीढ़ी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पद चिन्हें पर चलने का आह्वान किया। इससे पूर्व मंच के संयोजक मोहन नेगी, पत्रकार विमल सती, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शंकर ठाकुर सहित तमाम लोगों ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर व्यापार संघ प्रदेश सचिव मनोज अग्रवाल, महामंत्री हर्ष पंत, सामाजिक कार्यकर्ता रोजी अली खान, शाकिर हुसेन, भुवन पपने, एचजेवी सिंह, मनोज कुमार सहित तमाम सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन