फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lay on the ex date, the rally today

धरने पर डटे हैं पूर्व सैनिक, रैली आज

Sun, 21 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 21 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lay on the ex date, the rally today

वन रैंक, वन पेंशन नीति लागू नहीं होने से नाराज पूर्व सैनिकों ने सातवें दिन भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में सोमवार को रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया।

विज्ञापन


वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि वन रैंक, वन पेंशन के नाम पर पूर्व सैनिकों के साथ छलावा किया जा रहा है। चुनाव के समय घोषणा तो की गई, लेकिन एक साल बाद भी वन रैंक, वन पेंशन लागू नहीं की गई।
विज्ञापन


तय हुआ कि सोमवार 22 जून को नगर में रैली निकाल कर पूर्व सैनिक प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से रैली में भाग लेने का आह्वान किया है। आज धरने में लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी, उपाध्यक्ष रविकमल जोशी, सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा, कोषाध्यक्ष विनोद गिरी, घनानंद जोशी, नंदकुमार गुरुंग, भूपेंद्र थापा, ललितप्रकाश भट्ट, हयात गैड़ा, नंद लाल शाह, पूरन ऐरी, जीवन नाथ वर्मा, महिपाल मेहता, आनंद बिष्ट, पूरन कबड़वाल, प्रेम गिरी गोस्वामी, विशन सिंह, उम्मेद बिष्ट, केशव पांडेय, पीसीएस बोरा, एनबी जोशी, मदन सिंह, एएस रावत, बसंती देवी, कुंती देवी, दीपक कुमार, दीपक टम्टा, सुरेश असवाल, शेर सिंह बिष्ट, हुकुम बिष्ट, आनंद मेहरा, दिवान सिंह खनी, हरीश मेहरा, मनोज टम्टा, आशीष वर्मा, गोविंद वर्मा, एसएस बिष्ट, जीवन सिंह, जगजीवन बिष्ट, आनंद बोरा, शांति देवी आदि बैठे। इधर संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी ने भी पूर्व सैनिकों के आंदोलन को समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed