फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Large canal water reached Bimola village

बड़ेत नहर का पानी बिमोला गांव में पहुंचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Large canal water reached Bimola village
19grd01p सिचाई उप खंड बैजनाथ ने बड़ेत बिमोला नहर में छोड़ा पानी - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। सिंचाई उप बैजनाथ ने बड़ेत नहर की सफाई कर बिमोला गांव में नहर का पानी छोड़ दिया है। गांव में पानी पहुंचते ही किसानों ने धान की रोपाई की।
विज्ञापन

अनुसूचित बहुल गांव बिमोला में धान की रोपाई के लिए पानी की आपूर्ति नहीं होने का समाचार अमर उजाला ने शुक्रवार को प्राथमिकता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग के एई एससी सती, जेई और पांच बेलदारों को लेकर शुक्रवार को बड़ेत नहर पर पहुंचे। एई की देखरेख में बेलदारों ने नहर की सफाई की। इसके बाद नहर में पानी छोड़ा गया। विभाग के एई ने बिमोला के काश्तकारों से बारी बारी से धान की रोपाई करने को कहा। एई ने बताया कि पचना में किसानों ने धान की रोपाई पूरी कर दी है। बिमोला में धान की रोपाई होने तक गांव में नियमित पानी की आपूर्ति विभाग करेगा। फसल कटते ही विभाग क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत करेगा। बिमोला के काश्तकार और गांव के निवर्तमान प्रधान हरीश राम ने बताया कि शुक्रवार को कई किसानों ने धान की रोपाई की।
विज्ञापन

कपकोट के मंडलखेत में पानी की किल्लत
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट नगर पंचायत वार्ड एक के मोहल्ला मंडलखेत में तीन परिवार छह महीने से पानी को तरस रहे हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि जल संस्थान पानी का बिल तो भेज रहा है लेकिन पानी नहीं दिया जा रहा है। मोहल्लेवासी बलवंत सिंह, उतम सिंह, गोविंद सिंह ने बताया कि उन्हें बारिश और नदी के पानी से काम चलाना पड़ रहा है। इन दिनों नदी का पानी मटमैला होने के कारण अधिक परेशानी हो रही है। सभासद शामली देव ने बताया कि विभागीय जेई को कई बार सूचना दी गई लेकिन जलापूर्ति सामान्य नहीं हुई। पेयजल किल्लत दूर न ने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed