फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Language Literature Kumounni Public Works Workshop

कुमाउंनी लोकभाषा साहित्य निर्माण कार्यशाला

Thu, 21 Jan 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 21 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन

 कुमाउंनी भाषा को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने को लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उत्तराखंड को जानो कुमाउंनी लोकभाषा साहित्य निर्माण कार्यशाला जारी है। कार्यशाला के तीसरे दिन कक्षा एक से आठ तक के लिए पाठ्य सामग्री निर्माण कर चर्चा की गई। कार्यशाला में तैयार पाठ्य सामग्री का देहरादून में होने वाली कार्यशाला में प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यशाला में कक्षा एक, दो के लिए वर्णमाला, अक्षर बोध, अंकज्ञान कराने वाली दुदबोली कविता, लोकगीत निर्माण, कक्षा तीन चार, पांच के लिए कुमाऊं में प्रचलित पौराणिक महत्व की चीजें, सामाजिक सद्भावना, आपसी प्रेम, रिश्ते, नातों को मजबूत बनाने वाली परंपराओं त्योहार भिटौली, घुघुतिया, हरेला, बग्वाली आदि पर आधारित गीत, कविता, कहानी, एकांकी शामिल करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


कक्षा छह से आठ तक लोकगाथा के अंतर्गत वीरगाथा, प्रेम गाथा, देवगाथा, झोड़ा, चांचरी, न्यौली का महत्व, वाद्य यंत्रों का महत्व, जल संरक्षण, वन संपदा, कृषि, पहनावा, कुटीर उद्योगों की उपयोगिता पर आधारित पाठ्य सामग्री का निर्माण किया गया। कार्यक्रम समन्वयक दिनेश बिष्ट, डॉ. हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि निर्मित सामग्री के समूहवार प्रस्तुतिकरण, चर्चा, परिचर्चा के पश्चात सामूहिक सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठ्य पुस्तकें के लिए तैयार पाठों के अंत में अभ्यास वर्ग, स्वअधिगम कार्य, गतिविधि आधारित कार्य, निर्मित लोकगीतों, कविताओं के साथ ऑडियो, सीडी निर्माण के अलावा साहित्य तैयार किया किया जा रहा है। जिसका प्रस्तुतिकरण एससीईआरटी देहरादून में होने राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। डायट के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यशाला में सारगर्भित पाठ्य सामग्री तैयार की जा रही है।


कार्यशाला में पहरु पत्रिका के संपादक डॉ. हयात रावत, केएस डोलिया, बृजेश, निर्मल पंत, शंकर दत्त जोशी, हरीश जोशी, धीरेंद्र कनवाल, भानु जोशी, हेमलता लसपाल, बद्री भैसोड़ा, डॉ. धाराबल्लभ, टीका आर्या, दिनेश पांडे, देवेंद्र बंगारी, दीपक मेहता, रमा वर्मा, प्रेमा गड़कोटी, अजीता ऐरी, विद्या कर्नाटक, अंजू जोशी, जानकी वर्मा, सुधा पांडे, कृपाल सिंह, मुक्ता बिष्ट, मीनू जोशी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed