फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Landslides in Ranikhet

 ऐना कोटिगाड़ रानीखेत में बारिश से बना नाला

Fri, 01 Jul 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 01 Jul 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Landslides in Ranikhet
रानीखेत में भूस्‍खलन - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। अतिवृष्टि के चलते तहसील के सुदूरवर्ती ऐना कोटिगाड़ में भारी क्षति हुई है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि भारी बारिश के कारण गांव के निकटवर्ती मजखाली-सोमेश्वर मोटर मार्ग का आधा कलमठ बह गया, दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। कलमठ के तेज बहाव के चलते ग्रामीणों की करीब 20 नाली भूमि कट गई है।

विज्ञापन


कलमठ के आगे 20 फीट गहरा, 10 फीट चौड़ा नाला बन गया है। हल्की बारिश में भी नाला उफान पर आ जाता है, जिससे कृषि भूमि में कटाव हो रहा है। प्रधान सरुली देवी, गोविंद राम, सदी राम आदि ने बताया कि बाज, काफल, अखरोट, आडू के एक दर्जन पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराने, प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन


द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भारी बारिश के चलते अपराह्न यहां बिंता के नौलाकोट में दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। अपराह्न तीन बजे तेज बारिश हुई, जिस कारण नौलाकोट निवासी हरीश सिंह के मकान के पीछे की दीवार टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हिस्से में रखा धान, बर्तन सहित तमाम खाद्यान्न सामग्री भी मलबे में दब गई। हरीश सिंह का परिवार उस वक्त खेत में रोपाई के लिए गया था। प्रधान कमला बोरा ने बताया कि तहसील में सूचना देने के बाद राजस्व निरीक्षक आशुतोष लोहनी, उप राजस्व निरीक्षक सपना लोहनी ने घटना स्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed