{"_id":"686d6a14f30252ec530f4cdc","slug":"landslide-in-kvarab-people-suffers-almora-news-c-232-1-shld1002-130610-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: क्वारब में मलबा आने से 50 किमी घूमकर निकलीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: क्वारब में मलबा आने से 50 किमी घूमकर निकलीं गाड़ियां
Wed, 09 Jul 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमवार रात क्वारब में पहाड़ी से मलबा गिरने से आपातकालीन वाहनों की आवाजाही ठप रही। वाहनों को 50 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाकर रानीखेत के रास्ते अल्मोड़ा और हल्द्वानी के लिए गए। क्वारब की समस्या और कैंची में जाम के चलते वाहनों को अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचने में पांच से छह घंटे लगे।
तीन जिलों की लाइफलाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर क्वारब की पहाड़ी से रात को मलबा गिरा। इससे एंबुलेंस समेत अन्य आपातकालीन वाहनों का संचालन ठप हो गया। अल्मोड़ा-हल्द्वानी आने जाने वाले वाहन रानीखेत के रास्ते गंतव्य पहुंचे। मंगलवार को एनएच पर आए मलबे को हटाया गया। इससे क्वारब पर रुक-रुक कर वाहनों की आवाजाही हुई। क्वारब और कैंची में जाम के चलते अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले वाहन तीन घंटे के बजाए पांच-छह घंटे में गंतव्य तक पहुंचे। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश होने पर क्वारब में एनएच पर आया मलबा कीचड़ में तब्दील हो रहा है। इससे वहां पर चढ़ाई में चढ़ने पर वाहन फिसल रहे हैं। दोपहिया चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।