फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Land was sold to the company by showing fake documents, case registered

Almora News: फर्जी दस्तावेज दिखाकर कंपनी को बेच दी जमीन, केस दर्ज

Mon, 06 May 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 06 May 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Land was sold to the company by showing fake documents, case registered
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के रियूनी में फर्जी दस्तावेज दिखाकर एक कंपनी को जमीन बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कंपनी की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रियूनी, मजखाली स्थित भवन निर्माण का काम करने वाली कंपनी एक्जेल्टर सपोर्ट की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि शिव विहार, गली नंबर-दो, लोहरियासाल, कठघरिया, हल्द्वानी निवासी राजेश रावत ने कंपनी को अपनी बताकर जमीन बेची। जब कंपनी दाखिल खारिज के लिए तहसील कार्यालय पहुंची तो उसे पता चला कि यह जमीन विक्रेता के नाम पर ही दर्ज नहीं है। इस जमीन की खरीद पर पूर्व में वास्तविक स्वामी ने आपत्ति दर्ज की है। आरोप है कि जब मामले में आरोपी से बात की गई तो वह गाली-गलौज पर उतर गया और कंपनी के स्वामी को जान से मारने की धमकी दे डाली। कंपनी की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 506 के तहत केस दर्ज किया है। कोतवाल अशोक कुमार धनकड़ ने बताया कि प्राथमिक जांच में फर्जी दस्तावेजों के जरिये जमीन बेचने का मामला सामने आया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed