फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Land Transfar For Road

करबला-मालगांव सड़क निर्माण को मिली वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Land Transfar For Road
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के तहत करबला से मालगांव के लिए मंजूर चार किमी लंबी सड़क निर्माण को भारत सरकार ने वन भूमि हस्तांतरण की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग गांव को सड़क से जोड़ने के लिए कई साल से आंदोलन कर रहे थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2017 में सौ दिन के भीतर करबला-मालगांव की सड़क बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद लोनिवि ने सर्वे शुरू किया, लेकिन ग्रामीणों के एकमत न होने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बाद में ग्रामीणों में एकराय होने पर लोनिवि ने वन भूमि हस्तांतरण के लिए पत्रावली बनाकर भारत सरकार को भेजी थी। अब भारत सरकार ने चार किमी लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। भारत सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के उपमहानिरीक्षक वन (के) टीसी नौटियाल ने अपर मुख्य सचिव (वन) देहरादून को पत्र भेजा है। इसमें अंकित बाकी शर्तों के पूरा होने पर ही विधिवत स्वीकृति मिलेगी। मालगांव के पूर्व बीडीसी सदस्य गणेश सिंह बिष्ट ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने मार्ग की स्वीकृति के लिए काफी प्रयास किए। गणेश सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु बनौला समेत ग्रामीणों ने इसके लिए विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान का आभार जताया और उनके घर जाकर मिठाई भी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed