{"_id":"5dc05c128ebc3e93b434798d","slug":"land-selection-process-starts-for-the-municipality-office-ranikhet-news-hld3627793146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका के स्थायी कार्यालय को भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका के स्थायी कार्यालय को भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
किराए के इस भवन में चल रहा है नगरपालिका कार्यालय। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सब कुछ ठीक रहा तो चिलियानौला नगर पालिका को अपना स्थायी कार्यालय नसीब हो जाएगा। पिछले एक साल से यह कार्यालय बाजार के प्राथमिक शिक्षक भवन के कमरे में संचालित हो रहा है। स्थायी कार्यालय के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत कुछ स्थलों का निरीक्षण भी किया गया है।
नगर पालिका के गठन के बाद पालिका का कार्यालय चिलियानौला में प्राथमिक शिक्षक भवन के कमरे में कार्यालय खोला गया। तब से यह कार्यालय वहीं संचालित हो रहा है। सभासदों और स्थानीय लोग लंबे समय से चिलियानौला में ही स्थायी कार्यालय खोलने की मांग उठा रहे थे।
इसके लिए अब जाकर भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए हैड़ाखान के निकट और बिरला स्कूूल के पास भूमि का निरीक्षण किया गया है। उप राजस्व निरीक्षक चिलियानौला क्षेत्र देवेेंद्र सिंह ने बताया कि बिड़ला स्कूल के पास लोगों के पट्टे की भूमि है, वहां कार्यालय नहीं खुल सकता। इसके अलावा हैड़ाखान के पास स्कूल के पीछे की जमीन भी देखी गई है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा जाएगा।