फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lamgada Block accountant arrested by Vigilance while taking bribe

Almora News: लमगड़ा ब्लॉक का लेखाकर रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lamgada Block accountant arrested by Vigilance while taking bribe
अल्मोड़ा। विजिलेंस ने बुधवार को लमगड़ा के ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखाकार को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से ब्लॉक में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उससे टेंडर की एफडीआर रिलीज करने के बदले पैसे की मांग की जा रही है। लेखाकार हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट निवासी बांसमीड़ा पर लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

विजिलेंस पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। टीम ने आरोपी बिष्ट को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ ब्लॉक कार्यालय से रंगे हाथों पकड़ा। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफडीआर रिलीज कराने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

शिकायतकर्ता का शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख रुपये का टेंडर स्वीकृत हुआ था। इससे जुड़ी एफडीआर रिलीज कराने के नाम पर आरोपी लेखाकार लगातार पैसों की मांग कर रहा था। बिना पैसे दिए फाइल आगे नहीं बढ़ाने की बात कह रहा थी। मामले से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम हल्द्वानी में शिकायत की। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता टीम ने पूरा जाल बिछा आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।



इससे पहले भी विजिलेंस टीम ने जागेश्वर के वन दरोगा को भी रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed