फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lalit Lalwal becomes Administrator of Almora District Cooperative Bank

ललित लटवाल अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के प्रशासक बने

Mon, 26 Nov 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 26 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lalit Lalwal becomes Administrator of Almora District Cooperative Bank
नवनियुक्त डीसीबी अल्मोड़ा के प्रशासक ललित लटवाल का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष ललित सिंह लटवाल को अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक का प्रशासक नियुक्त किया है। लटवाल ने सोमवार को प्रशासक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीं शासन ने जिला सहकारी बैक के लिए रमेश बहुगुणा, धर्मेंद्र बिष्ट और नरेंद्र भंडारी को संचालक मंडल का सदस्य भी नामित किया है। 
विज्ञापन


श्री लटवाल भाजपा के पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। एसएसजे परिसर में वह छात्रसंघ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। शासन द्वारा उन्हें प्रशासक मनोनीत किया है। जिसके बाद उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में सहकारिता को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

 
इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, महाप्रबंधक विवेकानंद पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, महामंत्री रवि रौतेला, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे, ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, कैलाश गुरुरानी, महामंत्री विनीत बिष्ट, गिरीश खोलिया, भगवत बिष्ट, सभासद मनोज जोशी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed