फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lal bottle sharaba, tu chha badi kharaba... dance on

Almora News: लाल बोतल शराबा, तू छै बड़ी खराबा... पर थिरके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Lal bottle sharaba, tu chha badi kharaba... dance on
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। द्वाराहाट ब्लॉक के बग्वालीपोखर में आयोजित बग्वाली मेला (बग्वाई कौतिक) में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक गायक प्रकाश कहाला के लाल बोतल शराबा, तू छै बड़ी खराबा़ अब क्या करूं रे, नश में जी चूर है गयू... गीत पर दर्शक जमकर थिरके।
कहाला ने आसुली मेरी घरवाई छु..., डढूली यैक मैता.., जय जय हो बद्रीनाथा आदि गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया। श्रीराम कला सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा ने राधा कृष्ण की झांकी और फूलों की होली आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

नंद लाल आर्या, विनोद आर्या, जानकी प्रकाश आदि कलाकारों के अलावा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, जीजीआईसी, दीक्षा मॉन्टेशरी स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौलाकोट, ढूंगी, सकुनी के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला समिति अध्यक्ष सूबेदार मेजर हरी सिंह भंडारी ने कहा कि बग्वाई मेला समिति हर बार कुछ नया और बेहतर करती है। इसके लिए उन्होंने पूरी टीम का आभार जताया। उत्तराखंड ग्राम्य विकास के सदस्य और भाजपा प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जीवन अधिकारी ने की। मेला परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed