फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   laksya sen to lead the indian BWF badminton championship

बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे लक्ष्य 

Mon, 18 Sep 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 18 Sep 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
laksya sen to lead the indian BWF badminton championship
बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन। - फोटो : अमर उजाला
इंडोनेशिया में नौ से 22 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुवाई विश्व जूनियर नंबर एक खिलाड़ी लक्ष्य सेन करेंगे। लक्ष्य ने पिछले वर्ष भी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा म्यांमार में चार से आठ अक्तूबर तक आयोजित होने वाले बैडमिंटन एशिया अंडर 17 और 15 वर्ग में उत्तराखंड से ध्रुव रावत, उन्नति बिष्ट, अदिति भट्ट और स्नेहा रजवार भी चयनित हुए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय टीम में शामिल पांच खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी अल्मोड़ा निवासी हैं, जबकि उन्नति बिष्ट देहरादून की रहने वाली हैं। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अक्तूबर में इंडोनेशिया में होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुवाई अल्मोड़ा के खिलाड़ी लक्ष्य सेन करेंगे। लक्ष्य वर्तमान में साई सेंटर अल्मोड़ा और प्रकाश पादुकोण अकादमी बंगलूरू में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि म्यांमार में चार से आठ अक्तूबर तक होने वाली बैडमिंटन एशिया अंडर 17 और 15 में उत्तराखंड के ध्रुव रावत, उन्नति बिष्ट, अदिति भट्ट और स्नेहा रजवार का चयन भारतीय टीम में हुआ है। इनमें ध्रुव रावत अंडर 17 एकल में देश में नंबर एक खिलाड़ी हैं, जबकि उन्नति बिष्ट देश में तीसरे स्थान में और युगल में छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अदिति भट्ट अंडर 15 एकल में सातवें तथा युगल में छठे तथा स्नेहा रजवार इसी वर्ग में एकल और युगल दोनों में आठवें स्थान पर है। उन्होंने बताया कि चयनित जोशी, तुषार भंडारी, खुशी ठक्कर (दिल्ली की रहने वाली और अल्मोड़ा में प्रशिक्षण ले रही हैं) का चयन भारतीय टीम की रिजर्व सूची में हुआ है।


सभी चयनित खिलाड़ी पांच अक्तूबर तक बंगलूरू में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कैंप में भाग लेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार समेत जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत जोशी आदि पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed