फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   lakshya sen wins bangladesh international challenge

लक्ष्य सेन ने बांग्लादेश इंटरनेशनल चेलेंज में एकल खिताब जीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
lakshya sen wins bangladesh international challenge
मां के साथ शटलर लक्ष्य सेन। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने ढाका बांग्लादेश में 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित बांग्लादेश बैडमिंटन इंटरनेशनल चैलेंज 2019 में एकल खिताब जीतकर इस साल का पांचवां खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि फाइनल में लक्ष्य ने मलेशिया के लोंग जून को सीधे सेटों में 22-20 और 21-18 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। इससे पहले सेमीफाइनल में लक्ष्य ने इंडोनेशिया के इख्सान रुम्बेये को भी सीधे सेटों में 21-18 और 21-16 से हराया।
विज्ञापन

लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के एनजी युंग को आसानी से 21-9 और 21-16 से हराया। लक्ष्य ने इस टूर्नामेंट में अपने सभी मैच सीधे सेटों में ही जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल अभी तक उन्होंने बेल्जियन ओपन, सार्लोर्लाक्स ओपन, डच ओपन और स्कॉटिश ओपन और अब बांग्लादेश इंटरनेशनल का एकल खिताब जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार, डीएम नितिन सिंह भदोरिया, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार के राम अवतार , प्रशांत जोशी, सुरेश कर्नाटक, गोकुल मेहता, एएनएस रजवार, हेम तिवारी, जगमोहन फर्त्याल, राकेश जैसवाल, डॉ. संतोष बिष्ट ,अनिल नैनवाल, जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा ,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ,विजय प्रताप, राजेंद्र तिवारी, जगदीश वर्मा,डॉ. अखिलेश आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed