{"_id":"5a1aed864f1c1b9f678bdc62","slug":"lakshya-and-kuhu-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य ने स्वर्ण और कुहू ने रजत जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य ने स्वर्ण और कुहू ने रजत जीता
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के शटलर लक्ष्य सेन और कुहू गर्ग ट्राफी के साथ।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में 23 से 26 नवंबर तक हुई इंडिया बैडमिंटन इंटरनेशनल सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए लक्ष्य सेन ने स्वर्ण पदक और मिश्रित वर्ग में कुहू गर्ग ने रजत पदक जीता। 2016 में भी लक्ष्य सेन यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं। वह यह खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि पुरुष वर्ग में एकल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने अभिषेक ऐलीगर को 23-21, 21-14 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
फाइनल मैच में लक्ष्य सेन ने मलेशिया के यू डान हांग को 21-15, 17-21, 21-17 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। मिश्रित प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी ने निशांत और अनामिका की जोड़ी को 21-9, 21-16 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में मलेशिया के टंग जे चेन और ली यांग गू की जोड़ी 21-19, 21-13 से पराजित हो गए।
विज्ञापन
उन्हें रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा। लक्ष्य सेन द्वारा स्वर्ण पदक और कुहू गर्ग के रजत पदक जीतने पर मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण, राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पी गोपीचंद्र, उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, सविच बीएस मनकोटी, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने दोनों खिलाड़ियों तथा उनके कोच डीके सेन को बधाई दी है।