{"_id":"5e4196af8ebc3ee58c1eaac9","slug":"lakshya-and-coach-dk-sen-will-represent-india-in-the-asian-badminton-championship-almora-news-hld373042848","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य और कोच डीके सेन एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य और कोच डीके सेन एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे
विज्ञापन
लक्ष्य सेन अपने पिता डीके सेन के साथ।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा निवासी उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्व बैडमिंटन कोच डीके सेन 11 से 16 फरवरी तक मनीला फिलीपींस में होने जा रही एशियन बैडमिंटन चैंपयनशिप में भारत का प्रतिधित्व करेंगे।
डीके सेन इससे पूर्व भी कई बार भारतीय जूनियर टीम के साथ कोच बनकर गए हैं। उनके प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने देश को कई पदक दिलाए हैं। वह वर्तमान में प्रकाश पादुकोण अकादमी बंगलूरू में कोच के तौर पर खिलाड़ियों को तराश रहे हैं।
वहीं लक्ष्य सेन ने 2018 में जूनियर एशियन चैंपियन बनने के साथ यूथ ओलंपिक में रजत पदक, विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपिनयशिप में मेडल जीतने के साथ ही 2019 में लगातार पांच अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीते हैं। वह वर्तमान में प्रीमियर बैडमिंटन लीग में भी बहुत अच्छा खेले और अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। चेन्नई की टीम ने उन्हें 36 लाख में खरीदा था।
विज्ञापन
लक्ष्य और डीके सेन के चयन पर उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, सचिव बीएस मनकोटी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार के राम अवतार, प्रशांत जोशी, सुरेश कर्नाटक, गोकुल मेहता, एएनएस रजवार, हेम तिवारी, जगमोहन फर्त्याल, राकेश जयसवाल,डा. संतोष बिष्ट, अनिल नैनवाल, जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, विजय प्रताप, राजेंद्र तिवारी, जगदीश वर्मा आदि ने खुशी जताई है।