फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   lakhsya Will represent Uttarakhand in Youth Olympics

यूथ ओलंपिक में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे लक्ष्य

Tue, 02 Oct 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 02 Oct 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
lakhsya Will represent Uttarakhand in Youth Olympics
शटलर लक्ष्य सेन। - फोटो : अमर उजाला

 बैडमिंटन खिलाड़ी और एशियन चैंपियन लक्ष्य सेन छह से 18 अक्तूबर तक अर्जेंटीना में होने वाले तीसरे यूथ ओलंपिक में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह सिंगल्स और मिक्स डबल्स में चुनौती पेश करेंगे। लक्ष्य डबल्स में महिला शटलर वैष्णवी रेड्डी के साथ खेलेंगे। भारतीय शूटर मनु भाकर भारतीय टीम की ध्वज वाहक होंगी। लक्ष्य 68 सदस्यीय भारतीय दल में शामिल हैं, जिसमें 46 खिलाड़ी, 22 कोच और अधिकारी शामिल हैं। 46 खिलाड़ियों के दल में लक्ष्य सेन उत्तराखंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन


लक्ष्य सेन ने हाल ही में 53 वर्ष बाद एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। उन्होंने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी को पराजित किया था।  भारतीय टीम के खिलाड़ी कुश्ती, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, जूडो, तीरंदाजी, निशानेबाजी, बैडमिंटन, तैराकी, हॉकी, टेबल टेनिस, रोइंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और भारोत्तोलन में प्रतिभाग करेंगे। 
विज्ञापन

 इधर, उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी का कहना है कि यूथ ओलंपिक में लक्ष्य से काफी उम्मीदें हैं। टीम के सोमवार की रात अर्जेंटीना रवाना होने से पहले दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और अधिक से अधिक पदक लाने का आह्वान किया। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed