फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ladies broke makhan filled handis on janmashtami occasion

माखन से भरी हांडी को फोड़ने को महिलाओं में होड़           

Mon, 03 Sep 2018 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Mon, 03 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
ladies broke makhan filled handis on janmashtami occasion
रामलीला मैदान धारानौला में माखन से भरी हांडी फोड़ती टीम। - फोटो : अमर उजाला
श्री राम सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा समिति की ओर से राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के मैदान में चल रहे सात दिवसीय जन्माष्टमी सावन महोत्सव में सोमवार को हांडी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। माखन से भरी हांडी को फोड़ने के लिए महिलाओं की होड़ मची रही। महिलाओं की मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दीपा पांडे और विध्येश्वरी विजेता रहीं।
विज्ञापन

     
उधर रामलीला मैदान धारानौला में चल रहे बाल गोपाल कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। जीआईसी मैदान में महिलाओं की हुई कुर्सी दौड़ में रुचि चम्याल, राधा बिष्ट, देवकी देवी, बच्चों की कुर्सी दौड़ में अनुष्का, कीर्तिका, वर्तिका रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन


बच्चों की रस्सा कस्सी दौड़ में वर्तिका रावत, भावेश प्रसाद, कीर्तिका शर्मा, लवली तिवारी, मनीष कुमार, महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में पूनम आर्या, ऊषा बिष्ट, गीता बजेठा, देवकी देवी, राधा बिष्ट विजेता रहे। नृत्य प्रतियोगिता में कृतार्थ एकेडमी, ग्रेस पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के छात्रों ने भाग लिया। निर्णायक डा. हयात सिंह रावत, मनमोहन चौधरी थे। दही हांडी प्रतियोगिता में धारानौला की गोविंदा टीम विजेता रही। अन्य दो टीमें प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकीं। संचालन गीतम भट्ट ने किया।       
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर रामलीला एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति धारानौला की ओर से रामलीला मैदान धारानौला में चल रहे बाल गोपाल कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। आवासीय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी लोकगीतों की प्रस्तुति दी। छात्रा ममता नेगी ने नृत्य की प्रस्तुति दी।

कालाकारों ने  बेडू पाको बारह मासा नरैण काफल पाको चैता मेरी छैला...  गीत प्रस्तुत किया। शारदे लोक कला समिति के कलाकारों ने नंदा स्तुति की प्रस्तुति दी। महोत्सव में मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मेलों तथा महोत्सवों के पुरातन स्वरूप को बचाए रखना होगा।

विशिष्ट अतिथि अमित जोशी, तारु जोशी, केवल सती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, अरुण वर्मा, त्रिलोक चंद्र जोशी, हेम तिवारी, परितोष जोशी, पंकज वर्मा, शोभा जोशी, हेम जोशी, लता तिवारी थे। कार्यक्रम में समिति के भूपाल सिंह मनराल, मनोज सनवाल, कमल किशोर तिवारी, उमाशंकर मैडी दीपक आदि मौजूद थे।  

भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। देवभूमि पब्लिक स्कूल कड़ाकोटी कुंज  सिनोड़ा में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से कृष्ण राधा और सुदामा से जुड़ी आकर्षक प्रस्तुतियां दी। नन्हे बच्चों के कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंदन सिंह रावत, प्रबंधक चंद्रशेखर रावत, दुर्गा प्रसाद ,धन सिंह रावत, जगदीश पांडे, धन सिंह कड़ाकोटी,  हेमा पांडे, बबिता जोशी, पंकज कठायत, गंगा नेगी , हरीश चंद्र, संतोष कुमार, चंद्रा पंत, किरन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।      


आज स्टार नाइट लोक गायिका माया के नाम रहेगी       
अल्मोड़ा। जन्माष्टमी सावन महोत्सव में चार सितंबर को दो बजे से रंगारंग कार्यक्रम तथा पुरस्कार वितरण होगा। शाम सात बजे से मल्लिका टीम औरलोक गायिका माया उपाध्याय के कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed