{"_id":"69e13a639e33b8f35b054eae","slug":"lack-of-parking-will-increase-traffic-jams-during-the-tourist-season-almora-news-c-231-shld1005-124091-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पार्किंग नहीं होने से पर्यटन सीजन में जाम बढ़ाएगा परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पार्किंग नहीं होने से पर्यटन सीजन में जाम बढ़ाएगा परेशानी
Fri, 17 Apr 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी में पार्किंग की सुविधा नहीं है। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन शुरू होने के बाद बाजार में जाम लगने की संभावनाएं भी बढ़ने लगी हैं। आशंका है कि आने वाले महीनों में लोगाें को जाम के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
कौसानी में हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। महानगरों में गर्मी पड़ने के साथ ही इन दिनों पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा ने बतायाा कि बाजार के समीप पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण पर्यटकों को दिक्कत होती है। जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी ने बताया कि कौसानी में पार्किंग निर्माण के लिए पिछले 30 वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है। अब तक शासन-प्रशासन ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया। व्यापारी योगेश बिष्ट, शिव सिंह, आनंद सिंह, अनिल बिष्ट, तारा सिंह और राहुल भंडारी ने बताया कि पार्किंग सुविधा के अभाव में पर्यटकों को वाहन खड़े करने में परेशानी होती है। सड़क किनारे खड़े वाहन जाम का कारण बनते हैं। व्यापार पर भी इसका असर पड़ता है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी ने कहा कि पार्किंग निर्माण के लिए भूमि तलाशी जा रही है। जमीन उपलब्ध होते ही पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा।