फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   labour waiting for return home

साढ़े सात सौ मजदूरों को बिहार सरकार की हरी झंडी का इंतजार, प्रशासन भेजने को तैयार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
labour waiting for return home
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से बिहार जाने के इच्छुक 750 से अधिक मजदूरों को उनके राज्य में भेजने के लिए फिलहाल बिहार सरकार से हरी झंडी नहीं मिली है। इसके अलावा नेपाल के भी करीब 1000 मजदूर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अल्मोड़ा में काफी समय से काम करने वाले करीब 750 से अधिक मजदूर अपने राज्य में लौटना चाहते हैं। प्रशासन ने इन लोगों के नामों की सूची तैयार कर ली है लेकिन अभी तक बिहार सरकार से इन्हें वापस बुलाने के लिए हरी झंडी नहीं मिली है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन इन मजदूरों को उनके राज्य में भेजने के लिए तैयार है लेकिन जब तक बिहार सरकार से अनुमति नहीं मिल जाती तब तक उन्हें भेजना संभव नहीं है। इसके अलावा नेपाल के भी करीब 1000 से अधिक श्रमिक अपने देश जाने के लिए तैयार हैं लेकिन इन्हें भेजने के लिए भी नेपाल सरकार से संदेश का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed