{"_id":"6925f1958a4ed82b3e09b164","slug":"laborer-dies-couple-critical-as-under-construction-wall-collapses-almora-news-c-8-hld1005-677405-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर की मौत, दंपती गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर की मौत, दंपती गंभीर
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत मैचोड़ के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाकुड़ा के पास दीवार निर्माण के दौरान अचानक भू-धंसाव हो गया। इससे दीवार गिर गई जिससे मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीआरएफ ने मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
हवालबाग विकासखंड के पाकुड़ा में आवासीय भवन के पीछे रास्ते से लगी दीवार बनाई जा रही थी। मंगलवार दोपहर अचानक भू-धंसाव होने से दीवार और मलबा नीचे आ गिरा। वहां काम कर रहे मजदूर मैचोड़ निवासी आनंद राम (40) पुत्र मोहन राम, कृष्ण कुमार मेहता (38) पुत्र मोहन सिंह और उसकी पत्नी भावना मेहता (32) मलबे में दब गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, फायर सर्विस टीम अल्मोड़ा और कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मलबे में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। तब तक आनंद राम की मौत हो चुकी थी। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा प्रोटोकॉल में हुई लापरवाही
स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मौके का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि हादसे की वजह और सुरक्षा प्रोटोकॉल में हुई लापरवाही है। प्रभावित परिवारों को सहायता और उचित राहत प्रदान करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। हादसे के कारणों की स्पष्टता के लिए सभी संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और आवश्यकतानुसार निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की पुन: समीक्षा की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट कोट-
दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और दो घायल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है दोनों का उपचार चल रहा है।
-देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।