फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kumaun Mahotsav Is In Full Swing

स्वर्ग तारा हाय जुनैली राता को सुनुलो तेरी मेरी......

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kumaun Mahotsav Is In Full Swing
अल्मोड़ा। श्रीराम सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा समिति की ओर से जीआईसी अल्मोड़ा के मैदान में आयोजित 10 दिनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुमाऊं महोत्सव की स्टार नाइट में प्रसिद्ध लोक गायक गोविंद दिगारी ने गीतों से महफिल में रंग जमा दिया। उन्होंने लाली हो होसिया लाली पधानी लाली तीले धारो बोला..गीत प्रस्तुत किया तो दर्शक झूमने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने चहा घुटक गुड़ टपक.., पहाड़ छूटी गो घर छूटी दो द्वि रोटी कारण.. गीत प्रस्तुत किए। बेबी प्रियंका ने लौंड़ा मोहना तेरी केमुवे गाड़ी इन लौंडन को, को समझालो जो हिटने बट्या सिटी मारनी..,पैली मुलाकात में प्रीति है गो छ..शगुन त्यागी ने स्वर्ग तारा हाय जुनैली राता को सुनुलो तेरी मेरी बाता स्वर्ग तारा.., गर्वित तिवारी पहाड़ छूटि गो.., महिषासुर मर्दानी... आदि गीत पेश किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ऐंपण, नृत्य, कुमाऊंनी फैशन शो प्रतियोगिता हुई। ऐपण प्रतियोगिता प्रभारी हर्षिता तिवारी, निर्णायक मीरा जोशी थीं। नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक रमेश लाल, देवेंद्र भट्ट, अखिलेश थापा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैशन शो प्रतियोगिता में प्रभारी शगुन त्यागी, निर्णायक पूजा पंत, रमेश लाल थे। मुख्य अतिथि होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह अधिकारी और विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, दीप जोशी, गीता मेहरा, गोविंद मेहरा, डॉ. विजय मेहता, हरीश कनवाल, प्रकाश रावत थे। अतिथियों को मुख्य संयोजक अमरनाथ सिंह नेगी, समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सविव वैभव पांडे, अखिलेश थापा ने प्रतीक चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed