{"_id":"57eabc724f1c1b073d57507e","slug":"kumaoni-language-assigned-to-the-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन के लिए जिम्मेदारी सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन के लिए जिम्मेदारी सौंपी
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊंनी भाषा, साहित्य और संस्कृति प्रचार समिति की गोविंद बल्लभ पंत सभागार में हुई बैठक में कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति के लिए जमन सिंह बिष्ट संयोजक, रूप सिंह बिष्ट सचिव, अनूप तिवारी कोषाध्यक्ष चुने गए। पवनेश ठकुराठी और ललित जोशी को मीडिया और प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शेर सिंह बुडाल ने कुमाऊंनी भाषा पर प्रकाश डाला। समिति के सचिव डा. हयात सिंह रावत ने कहा कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री समेत कुमाऊं के सभी विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में शोधार्थी ललित जोशी योगी को अरुण कुमार भट्ट स्मृति जीवनी लेखन पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
संचालन डा. हयात सिंह रावत ने किया। बैठक में आनंद बल्लभ जोशी, अजय तिवारी, केबी पांडे, डा. जेसी दुर्गापाल, मोतीलाल वर्मा, लता पांडे, लीला बोरा, श्याम सिंह कुटौला, चंदन बोरा, गिरीश मल्होत्रा, प्रेम सिंह सांगा, दयाकृष्ण कांडपाल, पवनेश ठकुराठी, केएस नेगी, गिरीश जोशी, पूरन तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन