{"_id":"5839beb24f1c1b5a2c13b56b","slug":"kumaon-university-student-council-president-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि छात्र परिषद के अध्यक्ष बने राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि छात्र परिषद के अध्यक्ष बने राहुल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊं विवि छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र परिषद नैनीताल के लिए राहुल गुंबर अध्यक्ष, निखिल तिवारी उपाध्यक्ष, दीपिका देवनाथ छात्रा उपाध्यक्ष, दिपांशु रावत सचिव, अमन कुड़ाई संयुक्त सचिव और पंकज मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही और राहुल गुंबर ने कमलेश हर्बोला को एक मत से पराजित किया। भारी सुरक्षा के बीच हुए इस चुनाव में 39 सभी प्रतिनिधियों ने मतदान किया।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर राहुल गुंबर को 20 और कमलेश हर्बोला को 19 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर चुने गए निखिल तिवारी को 34 और चेतन पांडे को तीन मत मिले। छात्रा उपाध्यक्ष के लिए दीपिका देवनाथ को 21 और सोनू कांडपाल को 12 मत मिले। सचिव के लिए दिपांशु रावत को 27 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पावस जोशी को 11 मत मिले। संयुक्त सचिव पद के लिए अमन कुड़ाई को 21 और कपिल चौहान को 12 मत प्राप्त हुए, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए पंकज मिश्रा को 21 और हर्षित खन्ना को 16 मत मिले।
विज्ञापन
सभी पदों के लिए मतदान शनिवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ और 1.30 बजे तक सभी मत पड़ गए। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई और चुनाव अधिकारी प्रो.आरएस पथनी ने परिणाम घोषित कर दिए। परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रो. पथनी ने शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन