{"_id":"c42fbffb50ec06ebb52351cdae72c17a","slug":"kumaon-university-cricket-team-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अंतर महाविद्यालय के चयनित खिलाड़ियों की पुरुष क्रिकेट टीम के नामों की घोषणा कर दी है। चयनित 16 सदस्यीय टीम नवंबर अंतिम सप्ताह में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होने वाली नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भागीदारी करेगी।
विज्ञापन
क्रिकेट कोच लियाकत अली खान ने बताया कि 24 अक्तूबर से 10 नवंबर तक अल्मोड़ा में कुमाऊं विवि की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम में चुना गया। चयनित खिलाड़ियों को नार्थ जोन प्रतियोगिता में भागीदारी का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गौरव बिष्ट, पंकज पांडे, भास्कर गुप्ता, सत्येंद्र मिश्रा (रुद्रपुर), सागर सिंह रावत, विक्रम सिंह बोरा, सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह (अल्मोड़ा), हाशिम अहमद, अवतार सिंह (काशीपुर), दीपक चंद्र, अभिषेक आर्या (नैनीताल), मनोज कुमार (पिथौरागढ़), त्रिभुवन खाती, मनीष नेगी (हल्द्वानी) और संतोष कुमार (रामनगर) को 16 सदस्यीय टीम में चुना गया है।
विज्ञापन