फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kumaon's only Heart Care Center will stop 20

कुमाऊं का एकमात्र हार्ट केयर सेंटर 20 को बंद हो जाएगा

Wed, 13 Dec 2017 10:12 PM IST
दीप जोशी अल्मोड़ा।
दीप जोशी अल्मोड़ा। Updated Wed, 13 Dec 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के सहयोग से स्थापित हार्ट केयर सेंटर का अनुबंध एक साल की अवधि बीतने के बाद आगे नहीं बढ़ाया है। करार की शर्तों के मुताबिक सरकार ने हार्ट केयर सेंटर में तैनात डाक्टरों और अन्य स्टाफ के वेतन मद का करीब एक करोड़ से अधिक का भुगतान भी नहीं किया है। इसके मद्देनजर नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट ने  20 दिसंबर से दोनों हृदय रोग विशेषज्ञों समेत अपना पूरा स्टाफ वापस बुलाने का फैसला कर लिया है। इस तरह 20 दिसंबर से हार्ट केयर सेंटर बंद हो जाएगा।

विज्ञापन


पिछले साल तत्कालीन कांग्रेस सरकार और नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के सीईओ डॉ.ओपी यादव के बीच अल्मोड़ा में कार्डिएक यूनिट खोलने के लिए करार हुआ। नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट ने कार्डिएक यूनिट में दो हृदय रोग विशेषज्ञ, नर्स और तकनीकी स्टाफ समेत सात कर्मचारियों की तैनाती की। मशीनें और अस्पताल आदि की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई। डॉक्टरों और स्टाफ का वेतन राज्य सरकार को वहन करना था। नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट ने समय पर भुगतान नहीं होने के बावजूद करार के अनुरूप पिछले एक साल से हार्ट केयर यूनिट में दो हृदय रोग विशेषज्ञों और अन्य स्टाफ को तैनात रखा। 
विज्ञापन


हार्ट केयर सेंटर के प्रभारी अधीक्षक डॉ. लक्ष्मण लाल के मुताबिक पिछले एक साल में 7500 से अधिक रोगियों का इलाज किया गया और कई गंभीर रोगियों का तत्काल उपचार करके उनकी जान बचाई गई। आसपास के जिलों से भी हार्ट रोगी यहां आते हैं। करार में यह भी तय हुआ था कि एक साल बाद बेस अस्पताल में जरूरी उपकरण और मशीनें लगाकर यहां ओपन हार्ट सर्जरी भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा सहित पूरे संसदीय क्षेत्र के चार जिलों में हृदय रोगियों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद सरकार ने करार आगे नहीं बढ़ाया है। सरकार पर डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के वेतन का एक करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। 
अल्मोड़ा के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि अनुबंध आगे बढ़ाने और बकाया भुगतान के लिए वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात कर रहे हैं।


बेस अस्पताल अल्मोड़ा में हार्ट केयर यूनिट संचालित करने के लिए सरकार के साथ अनुबंध एक साल के लिए हुआ था। यह अवधि 12 दिसंबर को पूरी हो चुकी है। अनुबंध आगे बढ़ाने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इसलिए 20 दिसंबर से दोनों हृदय रोग विशेषज्ञों समेत पूरा स्टाफ वापस बुलाने का निर्णय लेना पड़ रहा है। इस बारे में उत्तराखंड सरकार को पत्र भेज दिया गया है।
डॉ.ओपी यादव, निदेशक नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed