फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kritika in high school and Harsh in Inter increased the honor by topping the district

Almora News: हाईस्कूल में कृतिका और इंटर में हर्ष ने जिला टॉप कर बढ़ाया मान

Sat, 13 May 2023 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 13 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kritika in high school and Harsh in Inter increased the honor by topping the district
अल्मोड़ा। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने पर शुक्रवार को विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। परीक्षा में अंकों की बारिश हुई। हाईस्कूल में शारदा पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा कृतिका पांडे ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त पर जिला टॉप किया। 12वीं में इसी विद्यालय के हर्ष शर्मा 98 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर रहे। एक साथ दो टॉपर निकलने से विद्यालय में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार रहा। सभी अपने सहपाठियों से परिणाम के बारे जानकारी लेते रहे। इस दौरान उनकी सांसें अटकी रही। जैसे ही परिणाम जारी हुआ तो विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। कई दिनों से दिनों का इंतजार खत्म हुआ और परीक्षा में सफल होकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सफलता मिलने पर विद्यार्थियों ने सहपाठियों संग खुशी का जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। उनके घरों में खुशी का माहौल रहा। अभिभावकों ने बच्चों को मिठाई खिलकार शुभकामना दी। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। विद्यार्थियों ने कहा मिल गई है सफलता। अब अगली कक्षा में मेहनत करनी होगी। इंटर के विद्यार्थियों ने कहा अब भविष्य संवारने के लिए जद्दोजहद करनी होगी।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर का परीक्षाफल आर्मी पब्लिक स्कूल में 12वीं में विपुल रहे स्कूल टॉपर
अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 12वीं में छात्रों का दबदबा रहा। विज्ञान वर्ग में विपुल भट्ट ने 91.8 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग के दीपक जोशी ने 90.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, विज्ञान संकाय के ही कुलदीप कुमार ने 89.2 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
----------------------
होली एंजिल पब्लिक स्कूल में 12वीं कौशल रहे टापर
अल्मोड़ा। होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में कौशल पांडे ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियांशी गुप्ता 95 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, यशार्थ चंद्रा 90.8 प्रतिशत अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी है।
------------------
ग्रीन फील्ड में 12वीं में यश ने मारी बाजी
अल्मोड़ा। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 12वीं यश फर्त्याल 92फीसदी अंक के साथ प्रथम, अमन मौर्या 91 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे, द्रोण सिंह नेगी 90 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंधक हर्षवर्धन चौधरी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
--------------------
न्यू मार्डन स्कूल में 12वीं में प्रिया ने मारी बाजी
अल्मोड़ा। न्यू मार्डन पब्लिक स्कूल में 12 में प्रिया पापड़ा ने 82 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, कमल चम्याल ने 78 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान, नेहा भाकुनी ने 72 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. संजय जोशी ने बताया कि परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
-------------
वियरशिबा में 94.4 फीसदी अंक के साथ प्रियांशु स्कूल टॉपर
अल्मोड़ा। वियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अल्मोड़ा में 12वीं गणित वर्ग में प्रियांशु शर्मा 94.4 प्रतिशत के साथ प्रथम, प्रांजल पांडे 93 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, आदित्य प्रताप सिंह 88.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रहे। जीव विज्ञान वर्ग में दृष्टि पांडे 96 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, आयुष चंतोला 95.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय, रीतिका पांडे 95.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहें। वाणिज्य वर्ग में विपुल तिवारी 87.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, दिपाली देवरी 77.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, लवी टकवाल 74 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रही। कला वर्ग में अर्णिमा उप्रेती 93.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, श्रेया पांडे 91.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, शिखा रावत 86.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रहे। कक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक समिति के सचिव तिलक तलवार, चेयरपर्सन निरुपमा भट्ट तलवार, निरुपेंद्र तलवार, प्रधानाचार्या नीमा थापा, कोआर्डिनेटर दीपिका विल्सन आदि ने खुशी जताई है।
---------------------
केवि में 12वीं में मान्या रही स्कूल टॉपर
अल्मोड़ा। केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में 12वीं विज्ञान वर्ग में मान्या अग्रवाल 95 प्रतिशत अंक के प्रथम, निहारिका मेहरा 93.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, राहुल पांडे 92.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रहे। वाणिज्य वर्ग में निखिल बिष्ट 95 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, मनोज लटवाल 90.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, देवयांक 89 अंक के साथ तृतीय रहे।
-------------------------
महर्षि स्कूल में 12वीं शालिनी रही स्कूल टॉपर
अल्मोड़ा। महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में 12वीं विज्ञान वर्ग में शालिनी बिष्ट ने 89 अंक प्राप्त कर प्रथम, तन्मय जोशी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, भूमिका आर्या ने 86 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में नितिन बिष्ट ने 70 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, मधु राणा ने 63 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
----------------
शारदा में 12वीं में हर्ष शर्मा रहे टॉपर
अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 12वीं गणित वर्ग में हर्ष शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, तनस्वी देवली 97.2 फीसदी अंक के दूसरा स्थान, दिव्या जोशी 95.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रही। कामर्स वर्ग में मोनिका बिष्ट 94 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, शुभम कार्की 93.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, नमन गुप्ता 92.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रहे। कला वर्ग में एंजल नेगी 95.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, शालिनी कनवाल 94 फीसदी अंक के साथ द्वितीय, जोहा 93.1 प्रतिशत के साथ तृतीय रहीं।
-------------------------
स्प्रिंग डेल्स स्कूल में 12वीं में कृति ने मारी बाजी
अल्मोड़ा। स्प्रिंग डेल्स स्कूल में 12वी कृति लटवाल ने 90.16 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, मोहित बिष्ट 88.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय,
प्रज्ञा शर्मा 85 प्रतिशत अंक से साथ तृतीय रही।
--------------------
हाईस्कूल में इन बच्चों ने किया स्कूल टॉप
----------------
शारदा स्कूल में 10वीं में कृतिका रही टॉपर
अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 10वीं कृतिका पांडे 98.4 फीसदी अंक के साथ प्रथम, जीविषा सिन्हा 95.4 फीसदी अंक से साथ दूसरा, यजुश दिव्यदर्शी ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा, प्रबंधक शेखर लखचौरा ने टॉपरों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
------------------------------
ग्रीन फील्ड स्कूल में 10वीं में भूमिका रही टॉपर
अल्मोड़ा। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 10वीं में भूमिका भाकुनी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, लक्षिता कांडपाल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा, दक्षिता राजपूत ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या सुरीना चौधरी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
---------------------------
होली एंजिल स्कूल में हाईस्कूल में तन्मय रहे स्कूल टॉपर
अल्मोड़ा। होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 10वीं सीबीएसई का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। तन्मय कुमार ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान, अक्षत यादव, कुनाल सिंह भंडारी और सुमित कुमार ने 96.4 प्रतिशत अंको के साथ संयुक्त रूप से दूसरा, युवराज सिंह 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज चौधरी ने छात्र- छात्राओं, अभिभावकों को बधाई दी।
------------------------

आर्मी स्कूल में हाईस्कूल में तनिष्का रही टॉपर
अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 10वीं में तनिष्का चौहान 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। हर्षित सिंह बिष्ट ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, मनीष कांडपाल ने 94.60 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने बताया कि कक्षा 10वीं में कुल 72 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा।
-------------------------
न्यू मार्डन स्कूल में 10वीं में अखिलेश रहे प्रथम
अल्मोड़ा। न्यू मार्डन पब्लिक स्कूल में 10वीं में अखिलेश सिंह प्रथम, तरुन लटवाल ने द्वितीय, कृष आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-------------
वियरशिबा में 10वीं में रक्षित रहे स्कूल टॉपर
अल्मोड़ा। वियरशिबा सीनियर सेकेन्डरी स्कूल अल्मोड़ा में 10वीं में रक्षित पांडे 96 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, कनिका मेहरा 91 फीसदी अंक के साथ द्वितीय, सुहानी मेहता 90 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। अपनी कक्षा मे सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो, अभिभावकों को विद्यालय ने सम्मानित किया।
--------------------
केवि में 10वीं में पीयूष रहे अव्वल
अल्मोड़ा। केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में 10वीं में पीयूष बिष्ट 95.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, वैभवी जोशी 95.2 प्रतिशत अंक के साथ वैभवी जोशी द्वितीय, प्रगति सनवाल 94.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रहे। प्रधानार्य बी राम ने विद्यालय की उपलब्धि पर खुशी जताई।
-----------------------
महर्षि विद्या मंदिर में 10वीं में सागर ने मारी बाजी
अल्मोड़ा। महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में 10वीं में सागर बोरा ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, विनय गोस्वामी ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, खुशी मेहता ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य बीबी भट्ट ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
---------------------
स्प्रिंग डेल्स स्कूल में 10वीं मानस रहे स्कूल टापर अल्मोड़ा। स्प्रिंग डेल्स स्कूल में हाई स्कूल में मानस वाणी 91.1 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, तन्मय आर्य 88 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, हार्दिक बेस्ट 85 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रहे। प्रधानाचार्य ज्योत्सना सोहनलाल, संदीप जोशी, शैक्षणिक हेड विपुल कार्की, सचिन अग्रवाल ने स्कूल की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
--------------------------
पार्वती कान्वेंट में 10वीं में दिव्यांश ने मारी बाजी
धौलछीना। पार्वती कॉन्वेंट धौलछीना में 10वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। दिव्यांश रावत ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। 94 प्रतिशत अंकों के साथ करन भट्ट दूसरे, 93 प्रतिशत अंकों के साथ तमन्ना नेगी तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य विनोद महरा ने बताया कि 10वीं में कुल 15 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से पांच विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। निदेशक देव सिंह पिलख्वाल, प्रबंधक पुष्पा महरा, सहायक प्रबंधक मनोज कुमार आर्य ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
-------------------------
सल्ट में 10वीं में शिवम में मारी बाजी
मौलेखाल। सल्ट पब्लिक स्कूल शशीखाल सल्ट का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शिवम नैलवाल ने 91 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया। भास्कर शर्मा ने 89.8 प्रतिशत के साथ दूसरा, श्वेता रावत ने 83 .8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। सल्ट पब्लिक स्कूल के 82 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। स्कूल निदेशक कंचन रावत, प्रधानाचार्या माधुरी भट्ट ने खुशी जताई।
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed