फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Krishi Seva Sangh Meeting

प्रमोशन के लिए पांच साल की बाध्यता को जल्द समाप्त किया जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Krishi Seva Sangh Meeting
अल्मोड़ा में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के दो दिवसीय मंडलीय अधिवेशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के धारानौला स्थित एक होटल सभागार में हुए दो दिनी मंडलीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डीएस असवाल ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कर्मचारियों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अपर निदेशक डॉ. पीके सिंह ने अधिवेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों की ओर से अधिवेशन में रखी गई समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने कहा कि फील्ड कर्मियों को वाहन भत्ता दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवा नियमावली में प्रमोशन के लिए पांच साल की बाध्यता को जल्द समाप्त किया जाए। कहा विभाग में स्टाफ की कमी चल रही है। इससे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ खाली पद जल्द भरे जाने चाहिए। वहां पर संगठन के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शैली, मंडल महामंत्री कुंदन ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय मंडल अध्यक्ष और मनीष महामंत्री बने
अल्मोड़ा। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के चुनाव में विजय शर्मा मंडल अध्यक्ष, मनीष कुमार महामंत्री चुने गए। मंजरी बुंगला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूमिका गोस्वामी कोषाध्यक्ष चुने गए। अल्मोड़ा जिला इकाई के चुनाव में शुभम आर्या अध्यक्ष, यशवंत सिंह बिष्ट जिला मंत्री, बीना बिष्ट उपाध्यक्ष, पुष्कर सिंह फर्त्याल कोषाध्यक्ष चुने गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed