फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   KRC quota recruitment begins, 354 candidates pass in race

केआरसी की कोटा भर्ती शुरू, 354 अभ्यर्थी दौड़ में पास

Fri, 12 Oct 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 12 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
KRC quota recruitment begins, 354 candidates pass in race
भर्ती के दौरान शारीरिक परीक्षण से गुजरते युवक। - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती यहां शुरू हो गई है। सैनिक जीडी के लिए जहां बृहस्पतिवार को कुमाऊंनी, गोरखा और गढ़वाल के आश्रित युवकों ने दौड़ लगाई, वहीं स्पोर्ट्समैन पद के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। दोनों पदों के लिए 1234 में से 354 अभ्यर्थियों ने दौड़ में सफलता पाई। बाद में शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण भी हुआ।
विज्ञापन



कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में तीन दिनी भर्ती मेले के पहले दिन सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गोरखा, गढ़वाली) और सैनिक जीडी (स्पोर्ट्समैन) की भर्ती हुई। दोनों पदों के लिए मैदान में लगभग तीन हजार युवक पहुंचे। प्रमाण पत्रों की जांच के अलावा अन्य जांच के बाद कुल 1234 युवकों को दौड़ने का मौका मिला, जिसमें 354 अभ्यर्थी पास हुए। स्पोर्ट्समैन की भर्ती सभी जातियों और राज्यों के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के डिप्टी कमांडेंट कर्नल निखिल श्रीवास्तव ने भर्ती का निरीक्षण किया।  भर्ती अधिकारी ले. कर्नल केसी मुनप्पा, जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल नक्षत्र भंडारी की देखरेख में भर्ती चल रही है। जिसमें मेजर आरसी शुक्ला, मेजर सुमित गुरंग, नायब सूबेदार महिपाल सहित तमाम जूनियर और सीनियर अधिकारी भी सहयोग कर रहे हैं। भर्ती रैली दो दिन और चलेगी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed