{"_id":"5aa2ce524f1c1bbe758b49cf","slug":"krc-boxers-shines-at-ub-area-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूबी एरिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छाए केआरसी के मुक्केबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूबी एरिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छाए केआरसी के मुक्केबाज
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता केआरसी के बाक्सर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत एरिया बाक्सिंग चैंपियनशिप में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के बॉक्सरों ने विभिन्न भार वर्गों में चार स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सिपाही आकाश कुमार को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर के खिताब से नवाजा गया। केआरसी के अधिकारियों ने बॉक्सरों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई है।
उत्तर भारत एरिया बाक्सिंग चैंपियनशिप 26 फरवरी से एक मार्च तक गढ़वाल रेजीमेंट केंद्र लैंसडाउन में हुई। प्रतियोगिता में उत्तर भारत एरिया की कुल 10 टीमों के बॉक्सरों ने शिरकत की। चार दिनी इस प्रतियोगिता में केंद्र के सिपाही आकाश कुमार ने 64 किलो भार वर्ग, सिपाही मुकेश कुमार ने 52 किलो भार वर्ग में, सिपाही रुपेश कुमार ने 69 किलो भार वर्ग में और सिपाही कुलदीप ने 91 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक झटके।
केंद्र से जारी विज्ञप्ति में बॉक्सरों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई गई है। केंद्र के बॉक्सिंग कोच सूबेदार दलीप पौरी के कार्य की भी सराहना की गई है।