{"_id":"02a109f1152ae9398663215fe7560b38","slug":"kpina-cricket-trophy-won-by-sealing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपीना ने जीती सिलंगी क्रिकेट ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपीना ने जीती सिलंगी क्रिकेट ट्रॉफी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलंगी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल कपीना की टीम के नाम रहा। फाइनल मुकाबले में कपीना की टीम ने स्पोर्ट्स क्लब सिलंगी की टीम को 12 रनों से हराया।
विज्ञापन
पहले खेलते हुए सुमित इलेवन कपीना ने 18 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में सिलंगी की टीम मात्र 115 रनों पर ही ढेर हो गई।
मुख्य अतिथि ताड़ीखेत के पूर्व प्रमुख राज्य आंदोलनकारी धन सिंह रावत, उपराड़ी के प्रधान प्रदीप बिष्ट ने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे।
वहां पूर्व प्रधान हेम बिष्ट, जीवन सिंह, जोधा सिंह, प्रधान तारा देवी, शंकर राम, खुशाल राम, दलीप आदि थे। दलीप, नरेंद्र निर्णायक थे।
उधर मजखाली में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में दक्ष्य इलेवन रानीखेत ने टैक्सी स्टेंड रानीखेत की टीम को हराया। टैक्सी स्टेंड की टीम ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में सात विकेट पर 72 रन बनाए।
विज्ञापन
दक्ष्य इलेवन की टीम ने सातवें ओवर में 73 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। यह प्रतियोगिता प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष चंदन अधिकारी की ओर से आयोजित की गई है।
विज्ञापन