फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kotak Kauthik concluded with Nanda cheers and Dola immersion.

नंदा के जयकारों और डोला विसर्जन के साथ कोटक कौथिक संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kotak Kauthik concluded with Nanda cheers and Dola immersion.
नंदा का डोला विसर्जन को ले जाते मेला कमेटी और मेलाडुंगरी के ग्रामीण - फोटो : GARUD
गरुड़(बागेश्वर)। कोट भ्रामरी नंदाष्टमी का तीन दिवसीय पौराणिक और धार्मिक मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड में लगने वाले नंदा के मेले हमारी विरासत और संस्कृति को बचाने में मील का पत्थर साबित हो रहे है और होती आएंगी।
विज्ञापन

कोट भ्रामरी मुख्य मंदिर में बृहस्पतिवार के चारों पहर देवी अवतरित हुई। देवनाई की महिलाओं और पुरुषों ने मुख्य मंदिर के परिसर में देवी स्तुति का गायन किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने देवनाई की टीम के साथ नंदा की (नैनौल) गाथा का गायन कर नंदा के भक्तों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

मुख्य मंदिर में बीस हजार से अधिक भक्तों ने नंदा के दर्शन कर मन्नत मांगी।
सांस्कृतिक मंच में स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। मेले में इसबार रमेश बापू गोस्वामी की टीम, हिमालय लोक कला केंद्र, लच्छू एंड पार्टी की टीम ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। मेला कमेटी ने कई लोगों को सम्मानित किया। वहां मेला कमेटी के अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, गोपाल दत्त भट्ट, राम प्रसाद टम्टा, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, नंदन अल्मिया, बबलू नेगी, अखिल जोशी आजाद, रंजीत डसीला, जेसी आर्या, हरी दत्त जोशी, सरेंद्र वर्मा, देवेंद्र परिहार, इंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह किरमोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन मेला सांस्कृतिक कमेटी के प्रभारी नंदन सिंह अल्मिया, मेला कमेटी के सचिव रंजीत डसीला, सीएस बड़सीला, देवेंद्र गोस्वामी ने संयुक्त रुप से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद नंदा के जयकारों के साथ जिला पंचायत के डाक बंगले के पास नंदा का डोला विसर्जित किया गया। डोले का नेतृत्व कोट भ्रामरी मंदिर प्रधान भंडारी बलवंत सिंह भंडारी, सेवानिवृत्त प्रवक्ता दीवान सिंह भंडारी ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खोलिया इंटर कॉलेज अव्वल
भ्रामरी मेले में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुती दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ के बच्चों ने प्रथम, राइंका अमस्यारी ने दितीय, जूनियी हाइस्कूल माल्दे के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed