{"_id":"631241f983d50d634d6f9e6c","slug":"kot-bhramari-mela-in-garur-garud-news-hld47443137","type":"story","status":"publish","title_hn":"bageshwar: दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, आज करेंगे कोट भ्रामरी मेले का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
bageshwar: दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, आज करेंगे कोट भ्रामरी मेले का उद्घाटन
Sat, 03 Sep 2022 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गरुड़ (बागेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गरुड़ (बागेश्वर)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:05 AM IST
सार
डीएम ने मेलाडुंगरी हेलीपैड का निरीक्षण कर सेफ हाउस बनाने, मेले में पुख्ता सुरक्षा और समुचित प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
डीएम रीना जोशी अधिकारियों और मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेती
- फोटो : GARUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिनी भ्रमण पर रहेंगे। सीएम डंगोली स्थित कोट भ्रामरी मंदिर में लगने वाले मेले का शाम साढ़े पांच बजे उद्घाटन करेंगे। डीएम रीना जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार शाम 4:45 बजे हेलीकॉप्टर से गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपैड पहुंचेंगे। सीएम बागेश्वर में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए शुक्रवार को डीएम ने अधिकारियों के अमले के साथ कोटभ्रामरी मंदिर और बागनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डीएम ने मेलाडुंगरी हेलीपैड का निरीक्षण कर सेफ हाउस बनाने, मेले में पुख्ता सुरक्षा और समुचित प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने मेला क्षेत्र में लगे सरकारी विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। कहा कि स्टॉलों पर विभागीय अधिकारी सरकारी योजनाओं की जानकारियां देंगे। उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मेला कमेटी के उपाध्यक्ष बलवंत भंडारी ने बताया कि ग्रामीण शनिवार सुबह 10 बजे कदली वृक्ष लेने मवई गांव जाएंगे। वहां ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, एसपी अमित श्रीवास्तव, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, डीडीओ संगीता आर्या, एसडीएम गरुड़ आरके पांडे, मेला कमेटी के उपाध्यक्ष बलवंत भंडारी, घनश्याम जोशी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जनार्दन लोहनी, घनश्याम जोशी, बहादुर कोरंगा, इंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन