{"_id":"578bc7b54f1c1b6137c4b8da","slug":"kosi-ufnai-stalled-water-pumps-water-supply-interrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी उफनाई, पेयजल पंप ठप, पानी सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी उफनाई, पेयजल पंप ठप, पानी सप्लाई बाधित
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
बारिश से ऊफनाई कोसी नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसी के उफान में आने से जल संस्थान नगर में पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। पिछले तीन दिन से शहर में पानी की सप्लाई ठप है। लोग बरसात के पानी को उपयोग में ला रहे हैं।
बारिश होने से कोसी, स्याल, सांई नदियों समेत बरसाती गधेरे उफान पर चल रहे हैं। कोसी नदी में जल स्तर बढ़ने से शहर, आसपास के क्षेत्रों को पानी सप्लाई करने वाले जल संस्तान के तीनों पंपों की मोटर डूब गई। जिस कारण पंप नहीं चल पा रहे हैं।
शहर, आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐहतियात के तौर पर जल संस्थान ने नदी से पंप की मोटरें हटा रखी हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंदकिशोर ने बताया कि कोसी नदी में जल स्तर बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
इस कारण पंप नहीं चल पा रहे हैं। जल स्तर कम होने पर पेयजल की सप्लाई हो सकेगी। पानी न आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई स्थानों पर लोग बरसाती पानी उपयोग में ला रहे हैं। साथ ही नौलों, धारों से भी पानी लाने को मजबूर हैं। कोसी का जल स्तर बढ़ने से शिव मंदिर को भी खतरा हो गया है।