{"_id":"5cdc467cbdec2207594b0d56","slug":"kosi-pumping-scheme-is-old-how-water-received-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ी हो गई कोसी पंपिंग योजना, कैसे मिले पानी रोजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ी हो गई कोसी पंपिंग योजना, कैसे मिले पानी रोजाना
Wed, 15 May 2019 10:33 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 15 May 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
स्टैंडपोस्ट से पानी भरते लोग।
- फोटो : amar ujala
अल्मोड़ा नगर को कोसी नदी से पानी की आपूर्ति होती है परंतु पंपिंग योजना तीन दशक पुरानी होने और शहर, आसपास के क्षेत्रों में जनसंख्या बढ़ने से जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी में शहर और आसपास केे क्षेत्रों को प्रतिदिन 16 से 18 एमएलडी पानी की जरूरत है लेकिन जल संस्थान पुराने पेयजल पंपों के सहारे इसका आधा करीब आठ एमएलडी पानी ही सप्लाई कर पा रहा है।
विज्ञापन
वहीं अधिकांश ग्रामीण इलाकों में जल स्रोतों और गधेरों से पेयजल योजनाएं बनाई गई हैं। समय पर बारिश नहीं होने और गर्मी बढ़ने से प्राकृतिक स्रोतों में पानी का स्तर घट गया है। वहीं कई स्थानों पर पेयजल योजनाएं जीर्ण-शीर्ण हालत में भी हैं। इनसे पानी भी लीकेज होते रहता है।
विज्ञापन
