{"_id":"493ccd8f7c2bceb4fa0ce8a3a8015443","slug":"kosi-barrage-will-also-power-the-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी बैराज के पानी से बिजली भी बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी बैराज के पानी से बिजली भी बनेगी
दीप जोशी/अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसी नदी में बन रहे बैराज के बाद जहां पेयजल के लिए पानी की दिक्कत दूर होगी वहीं अतिरिक्त पानी से बिजली बनाने की परियोजना को भी मंजूरी मिल गई है। 4.50 करोड़ रुपये लागत की इस योजना से 500 किलोवाट बिजली बनेगी। इस योजना को डेढ़ साल के भीतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सिंचाई विभाग ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
कोसी नदी में 33 करोड़ रुपये लागत से बैराज बनाने का काम प्रगति पर है। बैराज के तीन गेट लग गए हैं और दो गेट लगाने का काम चल रहा है। बैराज में अगले साल गर्मियों तक पानी एकत्र होने लगेगा। बैराज में एकत्र पानी को अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
नदी में कोसी से सोमेश्वर की तरफ 1850 मीटर लंबी झील भी बनाई जाएगी। जिससे यह इलाका पर्यटन की दृष्टि से भी काफी विकसित हो सकेगा। उम्मीद की जा रही है कि कोसी में झील बनने के बाद यह इलाका अल्मोड़ा आने वाले पर्यटकों के लिए एक अच्छा पिकनिक स्पॉट बन जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने कोसी बैराज में एकत्र अतिरिक्त पानी से 500 किलोवाट (आधा मेगावाट) बिजली बनाने की योजना को भी मंजूरी दे दी है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन सिंघल ने बताया कि इस योजना में करीब 4.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
बिजली बनाने की इस योजना को डेढ़ साल के भीतर तैयार करने का लक्ष्य है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इसके लिए हाल ही में टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां तैयार बिजली ग्रिड को दी जाएगी।