{"_id":"653c065c0f8f4853ca0e4364","slug":"knowledge-will-be-provided-almora-news-c-232-1-shld1003-4412-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लोगों और विद्यार्थियों को दी साइबर अपराध से बचने की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लोगों और विद्यार्थियों को दी साइबर अपराध से बचने की जानकारी
Sat, 28 Oct 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जीआईसी लमगड़ा में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए गए। पुलिस टीम ने बताया कि अनजान व्यक्ति को अपने खाते की किसी भी तरह की जानकारी देने से बचना चाहिए। थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत ने लोगों और विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
