फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Khebakka disease spread in animals in Dwarahat, two cattle deaths

द्वाराहाट में पशुओं में फैला खुरपका रोग, दो मवेशियों की मौत

Fri, 31 Mar 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 31 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन

 नगर से सटे घगलोड़ी और धनखलगांव में पिछले एक पखवाड़े से पशुओं में खुरपका रोग फैलने से दो मवेशियों की मौत हो चुकी है। पशु चिकित्साधिकारी ने अब तीन अप्रैल से गांव में शिविर लगाने की बात कही है। इधर, बंजर खेत चारागाह बने हुए हैं, कई ग्रामीणों ने पशुुओं को एक साथ इन खेतों में छोड़ा हुआ है, जिससे रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन


पशुुओं में खुरपका रोग फैलने की सूचना से ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। घगलोड़ी की प्रधान हंसी देवी ने बताया कि धनखलगांव और घगलोड़ी गांव में पिछले 15 दिनों से रोग फैला हुआ है। अभी तक योगेश पांडेय और संजय भट्ट की गायों की मौत हो चुकी है। बिजेपुर की प्रधान हेमा देवी की सूचना के बाद पशु चिकित्साधिकारी ने तीन अप्रैल से गांवों में शिविर लगाकर रोग के उपचार की बात कही है। इधर, बारिश नहीं होने के कारण लोगों ने खेत बंजर छोड़े हुए हैं, इन बंजर खेतों को ग्रामीणों ने चारागाह बना दिया है।
विज्ञापन


 कई गांवों के पशु एक साथ इन खेतों में चर रहे हैं, खुरपका रोग हवा में फैलता है, जिसके चलते इस रोग के व्यापक रूप लेने की आशंका बनी हुई है। प्रधान हेमा देवी ने ग्रामीणों से रोग दूर नहीं होने तक एक साथ पशुओं नहीं छोड़ने की अपील की है। पशु चिकित्साधिकारी डा. आरपी सिंह ने बताया कि वह तीन अप्रैल को गांवों में जाकर टीकाकरण कर दवाइयां वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed